जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए समस्याओं के निस्तारण के आदेश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Public Grievance Hearing Held Under the Chairmanship of the District Magistrate; Officials Directed to Resolve Public Complaints IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

गाजियाबाद (शिखर समाचार): जनता दर्शन में डीएम रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने सुनीं शिकायतें, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों का हुआ निस्तारण

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन के दौरान आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में राजस्व, विद्युत, स्वास्थ्य, निर्माण समेत विभिन्न विभागों से संबंधित प्रार्थना पत्र और शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जमीन से जुड़े मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

दिव्यांगजन, आरटीई और पीएम सूर्य घर योजना पर विशेष जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

जिलाधिकारी ने दिव्यांगजन कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि जनपद में दिव्यांगजनों का चिन्हीकरण कर उन्हें पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, ई-व्हीकल सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। साथ ही विरासत के आधार पर लंबित शस्त्र लाइसेंस आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा। उन्होंने यूपीनेडा सहित संबंधित अधिकारियों को पीएम सूर्य घर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक परिवारों को योजना से जोड़ने और केंद्र व राज्य सरकार की सब्सिडी का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग को आरटीई के तहत पात्र बच्चों के शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए भी स्पष्ट निर्देश दिए गए।

अवैध कब्जों पर अभियान चलाने और सख्त कार्रवाई के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतें मिलने पर जिलाधिकारी ने बताया कि कमिश्नर के साथ संयुक्त टीम गठित कर भूमाफियाओं और अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता का किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जनता दर्शन के दौरान एडीएम (ई) सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment