सड़कों पर मिली नालों की गंदगी तो होगी कड़ी कार्यवाही : नगर आयुक्त

Rashtriya Shikhar
4 Min Read
Strict Action Will Be Taken if Drain Waste Is Found on Roads: Municipal Commissioner IMAGE CREDIT TO नगर निगम

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। मानसून की शुरुआत और लगातार हो रही बारिश को देखते हुए गाजियाबाद नगर निगम ने नालों की सफाई के साथ-साथ उनसे निकली सिल्ट और गंदगी को तत्काल हटाने के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने स्वास्थ्य विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं कि नालों की सफाई के बाद यदि सड़क पर सिल्ट या गंदगी फैली हुई पाई गई तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार को पूरे अभियान की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से बचने के लिए केवल नालों की सफाई करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि सफाई के बाद निकली सिल्ट और कचरे का समयबद्ध निस्तारण भी जरूरी है।

सभी जोनों में अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें, मशीनों से हटाई जा रही सिल्ट

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

नगर आयुक्त के निर्देशों के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें मशीनों और आवश्यक उपकरणों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय हो गई हैं। सफाई कर्मचारियों द्वारा नालों की सफाई के बाद सड़कों पर फैली सिल्ट और गंदगी को तेजी से हटाया जा रहा है।

विशेष रूप से कवि नगर जोन में व्यापक अभियान चलाया गया, जहां नालों की सफाई के बाद सड़क पर जमा सिल्ट हटाने के लिए अतिरिक्त संसाधन लगाए गए। नगर आयुक्त को कवि नगर क्षेत्र में नालों से निकली सिल्ट सड़क पर पड़े होने की शिकायत मिली थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।

इस संबंध में एसएफआई हिमांशु भारद्वाज को मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करने और तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।

विवेकानंद नगर और आरडीसी में जेसीबी से हटाई गई सिल्ट

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

निर्देशों के अनुपालन में जेसीबी मशीन और हाईवा वाहनों की सहायता से विवेकानंद नगर और आरडीसी क्षेत्र में सड़क पर फैली सिल्ट को हटाया गया। इसके अलावा अन्य जोनों में भी नालों की सफाई के साथ सिल्ट उठाने का विशेष अभियान चलाया गया।

नगर निगम की टीमों ने कई स्थानों पर जमा कचरे और मिट्टी को हटाकर मार्गों को साफ किया, जिससे नागरिकों को आवागमन में राहत मिली।

जलभराव रोकने के लिए नियमित निरीक्षण के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि बरसात के मौसम में नालों की नियमित सफाई और सिल्ट का त्वरित निस्तारण जलभराव की समस्या को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी को देखते हुए सभी जोनल अधिकारियों को सतर्क रहने और नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं से किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर निगम का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a comment