सिद्धार्थ विहार में नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, बुजुर्ग अभियुक्त को पुलिस ने लिया हिरासत में

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Attempted rape of a minor girl in Siddharth Vihar; elderly accused taken into custody by police. IMAGE CREDIT TO पुलिस प्रोफाइल फोटो

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना विजयनगर क्षेत्र के सिद्धार्थ विहार इलाके में 60 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति पर 2 साल की नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगा है। पुलिस ने घटना के अभियुक्त 60 वर्षीय बुजुर्ग को हिरासत में ले लिया है और अपनी जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला सिद्धार्थ विहार इलाके के किसान कोठी पर बने एक मकान का है, जहां पर एक बुजुर्ग व्यक्ति ने दो वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

बच्ची की चीख पुकार सुनकर इलाके के लोग मौके पर

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

बच्ची की चीख पुकार सुनकर इलाके के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अभियुक्त कोइरासत में लेते हुए जांच शुरू कर दी। एसीपी उपासना पाण्डेय ने बताया कि पीआरवी को सूचना मिली थी कि एक नाबालिक बच्ची के साथ एक बुजुर्ग व्यक्ति ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। इस गंभीर सूचना के मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आरोपी बुजुर्ग अभियुक्त को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Share This Article
Leave a comment