वर्दी में शराब पार्टी का फोटो वायरल, गढ़मुक्तेश्वर के दो दरोगा और एक सिपाही लाइन हाजिर

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Photo of Liquor Party in Uniform Goes Viral; Two Sub-Inspectors and One Constable from Garhmukteshwar Sent to Police Lines | IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

हापुड़ (शिखर समाचार)। गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली में तैनात दो दरोगा और एक सिपाही का वर्दी में कथित रूप से शराब पार्टी करते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तीनों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

वायरल फोटो में तीन पुलिसकर्मी दिखाई देने का दावा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटो में गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली में तैनात दरोगा गौरव कुमार, दरोगा अजय कुमार और सिपाही गोपाल चौधरी वर्दी में दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह फोटो गढ़ स्याना चौपला स्थित एक होटल का है, जहां तीनों पुलिसकर्मियों ने शराब पार्टी की थी। हालांकि, फोटो की परिस्थितियों और दावों की आधिकारिक जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि वर्दी में इस तरह का आचरण किया गया है तो इससे पुलिस विभाग की छवि प्रभावित होती है।

एसपी ने तीनों को किया लाइन हाजिर, जांच के आदेश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के संज्ञान में आने के बाद दरोगा गौरव कुमार, दरोगा अजय कुमार और सिपाही गोपाल चौधरी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने जनपद के सभी पुलिसकर्मियों को अनुशासन और आचरण संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन करने की चेतावनी देते हुए कहा कि सेवा नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment