शामली (शिखर समाचार)
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को दानवीर भामाशाह की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके त्याग, दान और राष्ट्रसेवा के आदर्शों का स्मरण किया।
भामाशाह के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला महासचिव चौधरी कलीम हसन ने कहा कि दानवीर भामाशाह का जीवन समाज सेवा, त्याग और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भामाशाह ने अपने अतुलनीय दान और बलिदान से इतिहास में अमिट पहचान बनाई, जिससे आने वाली पीढ़ियां सदैव प्रेरणा प्राप्त करती रहेंगी।
कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दानवीर भामाशाह के आदर्शों का अनुसरण करते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में चौधरी शमशेर जंग, सैय्यद मुस्तकीम, चौधरी बोबी प्रधान, प्रवीण कुमार, चौधरी सुफियान, शिवांश खैवाल, वीरपाल सिंह, मुजम्मिल, गोलू चौधरी, उस्मान चौधरी, माज हसन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
