जेवर (शिखर समाचार)
यमुना एक्सप्रेसवे परियोजना के निर्माण के लिए जिन स्थानीय किसानों की भूमि अधिग्रहित की गई थी, उन्हें निशुल्क फास्टैग वितरित किए गए। इस सुविधा के माध्यम से पात्र किसान बिना टोल शुल्क के एक्सप्रेसवे पर आवागमन कर सकेंगे।
विभिन्न गांवों के किसानों को बांटे गए फास्टैग
यमुना एक्सप्रेसवे के सहायक महाप्रबंधक जे.के. शर्मा ने बताया कि मंगलवार को जेवर बांगर, करौली बांगर, सबोता, भाईपुर ब्राह्मणान, रौनिजा, दयानतपुर, जहानगढ़, टप्पल, कृपालपुर, जिकरपुर, सियारौल, अलावलपुर, कंसेरा और सिमरौठी सहित विभिन्न गांवों के पात्र किसानों को आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के बाद लगभग 200 निशुल्क फास्टैग वितरित किए गए।
फास्टैग नहीं मिला तो टोल प्लाजा पर करें संपर्क
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
उन्होंने बताया कि जिन पात्र किसानों को अभी तक फास्टैग प्राप्त नहीं हुआ है, वे जेवर टोल प्लाजा पर संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकते हैं। दस्तावेजों में नक्शा-11, वाहन की आरसी तथा मतदाता पहचान पत्र शामिल हैं। आवेदन की जांच और सत्यापन के बाद पात्रता के अनुसार निशुल्क फास्टैग जारी किए जाएंगे।
प्रभावित किसानों को मिल रही विशेष सुविधा
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
सहायक महाप्रबंधक ने किसानों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे परियोजना से प्रभावित सभी पात्र किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे किसानों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और टोल शुल्क से राहत भी प्राप्त होगी।
