1857 के क्रांति नायक अमर शहीद ठाकुर दुर्गा सिंह के वंशज दिल्ली में सम्मानित

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Descendants of 1857 uprising hero, martyr Thakur Durga Singh, honored in Delhi — IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

———-दादा साहब फाल्के भारत गौरव सम्मान-2027 से नवाजे गए परिवार के सदस्य

हापुड़ (शिखर समाचार)। दिल्ली में आयोजित एक सम्मान समारोह में धौलाना के 1857 की क्रांति के नायक अमर शहीद ठाकुर दुर्गा सिंह गहलोत के वंशजों को दादा साहब फाल्के भारत गौरव सम्मान-2027 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राजश्री फिल्म प्रोडक्शन एंड अकादमी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया।

शहीद वंशजों का सम्मान

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

कार्यक्रम में संस्था की निदेशक राजश्री वर्मा ने शहीद ठाकुर दुर्गा सिंह के वंशज विजय शिशोदिया, मिथलेश शिशोदिया तथा चंद्रमुखी राणा को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके पूर्वजों के अद्वितीय बलिदान को नमन किया।

समारोह को संबोधित करते हुए राजश्री वर्मा ने कहा कि ये उन महान वीर शहीदों के वंशज हैं, जिनके त्याग, साहस और बलिदान के कारण आज देश स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे गौरवशाली परिवार से मिलना और उनका सम्मान करना उनके लिए गर्व एवं सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि वीर शहीदों की गाथा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति और समर्पण की प्रेरणा देती रहेगी।

परिवार ने जताया आभार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

सम्मान प्राप्त करने वाले परिवार के सदस्यों ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनके परिवार का नहीं, बल्कि उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों का सम्मान है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अमर शहीद ठाकुर दुर्गा सिंह गहलोत के योगदान को याद करते हुए उनके बलिदान को नमन किया और कहा कि ऐसे महान सेनानियों की स्मृतियों को संजोकर रखना समाज और राष्ट्र का दायित्व है।

Share This Article
Leave a comment