केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Grand Inauguration of a Three-Day Development Exhibition Marking 12 Years of the Central Government — IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

——-सांसद डॉ. महेश शर्मा ने किया उद्घाटन, सेल्फी विद पीएम बना आकर्षण का केंद्र

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद गौतमबुद्धनगर में आयोजित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के तहत पंचशील बालक इंटर कॉलेज, सेक्टर-91, नोएडा में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद डॉ. महेश शर्मा ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की मौजूदगी में फीता काटकर किया।

सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

इस अवसर पर सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और विकास कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से नागरिकों को सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को निकट से जानने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में व्यापक विकास कार्य हुए हैं तथा सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

विभिन्न विभागों की भागीदारी और आकर्षण

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

17 से 19 जून तक आयोजित होने वाली इस प्रदर्शनी में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। सूचना विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में योजनाओं की झलक प्रस्तुत की गई, जबकि ‘‘सेल्फी विद पीएम’’ प्वाइंट लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।

श्रम विभाग ने 25 श्रमिकों का पंजीकरण किया, जबकि स्वास्थ्य विभाग के जन स्वास्थ्य शिविर में छह लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। अन्य विभागों द्वारा भी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया जारी रही।

प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक गतिविधियां

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

विद्यार्थियों और युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। शुभारंभ अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा ‘‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता’’ और ‘‘संसद में महिला आरक्षण विधेयक’’ विषयों पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में सादिया ने प्रथम, अंशुमान ने द्वितीय तथा कृष्ण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 18 जून को निबंध लेखन तथा 19 जून को चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment