गाजियाबाद (शिखर समाचार)
थाना कविनगर पुलिस और स्वाट टीम नगर जोन ने तनिष्क शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए 3 अभियुक्त नितिन, संजय और काजल को गिरफ्तार किया है व सभी अभियुक्त मुरादनगर क्षेत्र के रहने वाले है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2 किलोग्राम पीली धातु, 6.5 लाख रुपये नकद, एक 12 बोर तमंचा और छह कारतूस बरामद किए। बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत लगभग 3 करोड़ 16 लाख 50 हजार रुपये है। संवाददाता सम्मेलन में डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि 12 जून 2026 को तनिष्क शोरूम के प्रतिनिधि रोहित अरोड़ा ने थाना कविनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि शोरूम में कार्यरत कर्मचारी नितिन वर्मा ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर शोरूम का ताला खोलकर भारी मात्रा में आभूषण चोरी कर लिए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
चोरी की वारदात का खुलासा और गिरफ्तारी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने पांच टीमों का गठन किया। स्वाट टीम और थाना कविनगर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, स्थानीय सूचना तंत्र और मुखबिर की सूचना के आधार पर 16 जून को चिरंजीव विहार स्थित साईं फाटक के पास से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
साजिश और वारदात का पूरा प्लान
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/deliberations-held-during-bhakiyu-tikait/
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त नितिन वर्मा ने बताया कि वह शोरूम में रखे कीमती आभूषणों को देखकर चोरी करने की योजना बनाने लगा था। उसने अपने पिता, महिला मित्र और अन्य साथियों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी। योजना के तहत 11 जून की शाम उसने शोरूम के कर्मचारियों को अपनी शादी तय होने की खुशी में दावत दी। इसी दौरान उसने कैशियर गौतम राज को अधिक शराब पिलाई और घर छोड़ने के बहाने उसके बैग से शोरूम के मुख्य द्वार की चाबियां चोरी कर लीं।
वारदात को अंजाम देकर फरार हुए आरोपी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/bank-of-baroda-celebrate-118th-foundation-day/
इसके बाद 12 जून की सुबह करीब 7:15 बजे नितिन अपने एक साथी के साथ शोरूम पहुंचा। उसने चोरी की गई चाबी से ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया और बड़ी मात्रा में सोने के आभूषण चोरी कर लिए। इस दौरान उसका साथी बाहर खड़ा होकर निगरानी करता रहा। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए और बाद में चोरी के माल का आपस में बंटवारा कर लिया। चोरी किए गए कुछ आभूषण राह चलते लोगों को बेच दिए गए थे।
