समाज व राष्ट्र के उत्थान के लिए शिक्षा जरूरी : शुभम कुमार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
"Education is essential for the upliftment of society and the nation: Shubham Kumar." IMAGE CREDIT TO एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी

——-भुइयार एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी ने 251 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

बिजनौर (शिखर समाचार)। भुइयार एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के 12वें मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में समाज के 251 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। राजमिलन बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र तथा सामान्य ज्ञान की पुस्तकें प्रदान कर सम्मानित किया गया।

251 मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ncr-ghaziabad-news-yamuna-river-rise-threatens-loni-villages-and-crops-submerged-24019250.html

मुख्य अतिथि वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज, सफदरजंग, दिल्ली के चिकित्सक शुभम कुमार ने कहा कि किसी भी समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी देश का भविष्य है और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अच्छे संस्कार देकर समाज को नई दिशा दी जा सकती है।

विशिष्ट अतिथि भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के पूर्व प्रबंधक दयाराम सिंह भामड़ा ने कहा कि सोसाइटी शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही है। संस्था समाज के विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ-साथ करियर मार्गदर्शन के माध्यम से उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रही है।

मेधावी विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार भी प्रदान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

सोसाइटी के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार भुइयार ने संस्था की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य समाज में शैक्षिक जागरूकता और शैक्षिक क्रांति लाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी अमरपाल सिंह भुइयार ने की। उन्होंने कहा कि समाज के मेधावी विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर समाज और देश का नाम रोशन करेंगे।

समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के उत्तर प्रदेश बोर्ड, सीबीएसई तथा आईसीएसई बोर्ड की परीक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः 5100, 3100 और 2100 रुपये के नगद पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए तथा बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment