केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मीडिया संवाद, प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां

Rashtriya Shikhar
5 Min Read
Media interaction held on completion of 12 years of the Central Government; In-charge Minister Brijesh Singh listed achievements. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

नोएडा (शिखर समाचार)। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और समर्पण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नोएडा सेक्टर-27 स्थित क्लब हाउस में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री एवं लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन देखा है तथा योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का सफल प्रयास किया गया है।

विकास और सुशासन के 12 वर्ष

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

बृजेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और उत्तर प्रदेश ने वैश्विक मंच पर अपनी शक्ति, सामर्थ्य और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014, 2019 और 2024 के आम चुनावों में जनता ने लगातार प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास जताया, जो विकास और सुशासन की राजनीति पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने तकनीक और डिजिटल प्रशासन के माध्यम से प्रत्यक्ष लाभ अंतरण व्यवस्था लागू कर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है और लाखों फर्जी लाभार्थियों को हटाकर सरकारी धन की बचत सुनिश्चित की है। साथ ही देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा को मजबूत किया गया है। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसी कार्रवाइयों ने नए भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया है।

गरीब कल्याण, किसान और महिला सशक्तिकरण योजनाएं

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

गरीब कल्याण योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत करोड़ों बैंक खाते खोले गए, जिनमें बड़ी संख्या महिलाओं की है। कोरोना काल से लेकर अब तक करोड़ों लोगों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से देश के करोड़ों परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है।

किसानों के हितों का उल्लेख करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों के खातों में सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाई गई है। किसान क्रेडिट कार्ड योजना के जरिए सस्ता ऋण उपलब्ध कराया गया है तथा कृषि ऋण की सीमा भी बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लखपति दीदी योजना चलाई जा रही है, जबकि सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक विकास

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/dr-vineet-utpals-book-on-social-media/

विकास कार्यों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में सड़क, रेल, बिजली और डिजिटल संपर्क के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार तेजी से हुआ है, रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है तथा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन से यात्रा सुविधाओं में सुधार हुआ है। मेट्रो नेटवर्क का विस्तार, हवाई अड्डों की संख्या में वृद्धि और ग्रामीण क्षेत्रों तक इंटरनेट पहुंचाने के प्रयासों ने देश के विकास को नई गति दी है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों और मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की गई है। मिशन इंद्रधनुष के माध्यम से करोड़ों बच्चों का टीकाकरण किया गया है। वहीं सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय गौरव को भी नई पहचान दी गई है। कर्तव्य पथ, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, पंचतीर्थ, जनजातीय गौरव दिवस, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, नया संसद भवन और राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जैसी पहलें नए भारत की पहचान बनी हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/clean-plan-will-be-implemented-drain-gnida/

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का उल्लेख करते हुए बृजेश सिंह ने कहा कि जी-20 की सफल अध्यक्षता, वैक्सीन मैत्री अभियान, नए दूतावासों की स्थापना और बढ़ते विदेशी निवेश ने दुनिया में भारत की साख को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि आज विश्व के 177 देश अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं, जो भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर, विकसित, सुरक्षित और समृद्ध राष्ट्र बनने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। मीडिया संवाद के दौरान सरकार की उपलब्धियों और आगामी विकास लक्ष्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Share This Article
Leave a comment