तहसील समाधान दिवस में 35 शिकायतें पहुंचीं, केवल एक का निस्तारण

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
35 complaints were received in the Tehsil Samadhan Diwas, only one was resolved — IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

नगीना/बिजनौर (शिखर समाचार)। स्थानीय तहसील परिसर में शनिवार को उपजिलाधिकारी प्रिंस कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फरियादियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित कुल 35 शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन मौके पर केवल एक शिकायत का ही निस्तारण किया जा सका।

35 में से केवल 1 शिकायत का निस्तारण

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद अधिकांश मामलों का समाधान मौके पर नहीं हो सका। कुल 35 शिकायतों में से सिर्फ एक शिकायत का ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष 34 शिकायतों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया।

उपजिलाधिकारी ने इन मामलों को गंभीर प्रकृति का मानते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

उपजिलाधिकारी प्रिंस कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का समाधान शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता पर किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

समाधान दिवस में तहसीलदार अमरपाल सिंह, नायब तहसीलदार अजब सिंह और श्याम सुंदर सिंह, खंड विकास अधिकारी ज्योति चौधरी, विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी रामकेश सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह, खाद्य एवं रसद निरीक्षक नीरज वर्मा, नगर पालिका ईओ सतीश कुमार तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी अभिषेक सिंह सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी कार्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने भूमि विवाद और कानून व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Share This Article
Leave a comment