नगर पंचायत परिसर में पौधरोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
On World Environment Day, Judges Planted Saplings; Painting Competition Held in School – IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुढ़ाना नगर पंचायत परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

नगर पंचायत परिसर में हुआ पौधारोपण

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

नगर पंचायत में शुक्रवार को पर्यावरण दिवस मनाते हुए अधिशासी अधिकारी आलोक रंजन एवं लिपिक सतीश कुमार ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। अधिशासी अधिकारी आलोक रंजन ने कहा कि स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

हरियाली बढ़ाने और जनजागरूकता पर जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में हरियाली को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाना है। पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी निरंतर देखभाल और संरक्षण भी आवश्यक है। एक स्वच्छ, स्वस्थ और हरित वातावरण के निर्माण के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सफाई मित्रों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण तथा नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर सुमित शर्मा, शाह आलम, दिनेश सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment