17 लाख की हाईवे लूट का खुलासा: ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड, मुठभेड़ में घायल बदमाश समेत तीन गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Highway Robbery of ₹17 Lakh Solved: Driver Turns Out to Be Mastermind; Three Arrested Including Injured Criminal After Encounter – IMAGE CREDIT TO POLICE

हापुड़ (शिखर समाचार)। नेशनल हाईवे-9 पर दिल्ली के कपड़ा व्यापारी से 17 लाख रुपये की लूट के मामले का हापुड़ पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि व्यापारी का चालक ही इस लूटकांड का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को घायल करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

चालक निकला लूटकांड का मास्टरमाइंड

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

जानकारी के अनुसार दिल्ली के सीलमपुर निवासी कपड़ा व्यापारी डब्बू जैन रविवार को अपने चालक के साथ मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों से भुगतान वसूली कर लौट रहे थे। गढ़मुक्तेश्वर टोल प्लाजा पार करने के बाद बाबूगढ़ क्षेत्र में कार सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और तमंचों के बल पर 17 लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि जांच में सामने आया कि चालक लक्ष्य ने अपने साथियों रिजवान और निहाल अहमद को व्यापारी की पूरी गतिविधियों की जानकारी दी थी। वह लगातार मोबाइल फोन के जरिए व्यापारी की लाइव लोकेशन भेज रहा था। इसी सूचना के आधार पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-sewer-accident-ceo-takes-strict-action/

देर रात बाबूगढ़ क्षेत्र के अलीपुर अंडरपास के पास पुलिस चेकिंग के दौरान आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में रिजवान उर्फ मन्नू के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे तथा उसके साथी निहाल अहमद को गिरफ्तार कर लिया। बाद में चालक लक्ष्य को भी हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16.50 लाख रुपये नकद, वारदात में प्रयुक्त कार, दो तमंचे और चार कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों बदमाशों पर लूट, हत्या के प्रयास, डकैती, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

Share This Article
Leave a comment