विश्व के लिए मार्गदर्शक है भारत का लोकतंत्र : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
“India’s democracy is a guiding example for the world: Om Birla said the Lok Sabha Speaker.” IMAGE CREDIT TO लोकसभा सचिवालय

खतौली/मुजफ्फर नगर (शिखर समाचार)

गुरुवार प्रातः जिनशासन प्रभावना संघ खतौली द्वारा श्री 1008 नेमीपार्श्व दिगंबर जैन मंदिर (मायाचंद जक्की वाला) परिसर सहित नगर के विभिन्न जैन मंदिरों में मूक प्राणियों की आत्मा की शांति के लिए णमोकार महामंत्र का सामूहिक उच्चारण किया गया। कार्यक्रम में जैन समाज के श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी बंधुओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर अनंत जीवों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

सोशल मीडिया अपील के बाद बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ncr-ghaziabad-news-yamuna-river-rise-threatens-loni-villages-and-crops-submerged-24019250.html

ज्ञात हो कि एक दिन पूर्व ही जिनशासन प्रभावना संघ द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धालुओं से इस विशेष पाठ में शामिल होने की अपील की गई थी। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्तमान समय में असंख्य मूक जीवों पर हो रही हिंसा से व्यथित होकर उनकी आत्मा की शांति एवं विश्व मंगल की भावना से यह विशेष आयोजन किया गया।

इस अवसर पर “जियो और जीने दो” के सिद्धांत का संदेश देते हुए सभी ने जीव दया एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।

कई पदाधिकारी एवं श्रद्धालु रहे मौजूद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

महामंत्र उच्चारण के दौरान शैकी जैन (अध्यक्ष), आयुष जैन (मंत्री), ऋषभ जैन, अक्षत जैन (एलआईसी वाले), अक्षत जैन (टीकरी), राहुल जैन, अर्पित जैन, अंकुश जैन, नमन जैन, हर्ष जैन सहित अन्य सधर्मीजन उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment