ईद-उल-अजहा हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाई गई

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
“Eid-ul-Adha was celebrated with joy and a spirit of brotherhood.” IMAGE CREDIT TO REPORTER

गाज़ियाबाद (शिखर समाचार)

ईद-उल-अजहा (बकरा ईद) का पर्व आज शहर और आसपास के क्षेत्रों में हर्षोल्लास, अकीदत और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।

मदीना मस्जिद अध्यक्ष ने दी ईद की शुभकामनाएं, दिया संदेश

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

मदीना मस्जिद के अध्यक्ष साजिद अली एडवोकेट ने देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा की दिली मुबारकबाद एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार कुर्बानी, इंसानियत, भाईचारे और आपसी प्रेम का संदेश देता है।

साजिद अली एडवोकेट ने कहा कि ईद-उल-अजहा हमें त्याग, सेवा और समाज में सौहार्द बनाए रखने की प्रेरणा देती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहार के दौरान आपसी प्रेम और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें तथा प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने विशेष रूप से कुर्बानी के दौरान साफ-सफाई रखने, सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी से बचने और नगर पालिका द्वारा निर्धारित स्थानों या निजी परिसर का उपयोग करने की अपील की।

सोशल मीडिया पर संवेदनशील सामग्री साझा न करने की सलाह

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

उन्होंने लोगों से यह भी आग्रह किया कि कुर्बानी से संबंधित फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न करें ताकि किसी प्रकार की गलतफहमी या तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो। साथ ही प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने और अफवाहों से बचने की भी अपील की।

इस अवसर पर आसिफ जाफरी एडवोकेट, आमिर सिद्दीकी, शादाब सिद्दीकी, इमरान सिद्दीकी, साबिर इदरीसी, रिहान मलिक एवं बबलू चौधरी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment