बकरा चोरी और कुंडल लूट का खुलासा, तीन नाबालिग समेत चार आरोपी दबोचे

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A case of goat theft and earring robbery has been solved; four accused, including three minors, have been arrested. IMAGE CREDIT TO POLICE

हापुड़ (शिखर समाचार)। थाना धौलाना पुलिस ने बकरा चोरी और महिला से सोने के कुंडल लूटने की वारदात का खुलासा करते हुए तीन नाबालिगों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए दो बकरे, सोने का कुंडल, एक बाइक, एक एक्टिवा, तमंचे, कारतूस और चाकू बरामद किए हैं।

22 मई की वारदात का हुआ खुलासा

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

सीओ पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया कि 22 मई को पिपलेड़ा गांव में एक महिला से सोने के कुंडल लूट लिए गए थे, जबकि ईद के लिए खरीदे गए दो बकरे भी चोरी कर लिए गए थे। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगातार जांच कर रही थी।

पुलिस ने चेकिंग के दौरान रावली नहर पुल के पास से तीन नाबालिगों और बुलंदशहर निवासी अरमान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

मुख्य आरोपी पर 17 से अधिक मुकदमे दर्ज

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अरमान पर चोरी, लूट, अवैध हथियार रखने और हत्या के प्रयास सहित 17 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आर्थिक लाभ के लिए बकरियां चोरी कर बेच देते थे और सुनसान रास्तों पर महिलाओं को निशाना बनाकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे।

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment