बिजनौर में जनगणना कार्य का महत्वपूर्ण चरण पूरा, जिलाधिकारी आवास को मिला क्रमांक सीएम 197

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
In Bijnor, an important phase of the census work has been completed. The District Magistrate’s residence has been assigned the number **CM 197**. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

बिजनौर (शिखर समाचार)। जनपद में चल रहे राष्ट्रीय जनगणना कार्य के अंतर्गत रविवार को एक महत्वपूर्ण चरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। इस विशेष अवसर पर प्रगणक रुचि चौधरी एवं पर्यवेक्षक विनोद यादव ने जिलाधिकारी जसजीत कौर की उपस्थिति में उनके कार्यकारी आवास पर भवन का जनगणना क्रमांक सीएम-157 अंकित किया। इसके साथ ही जिलाधिकारी के मुख्य आवास (जिलाधिकारी भवन) को जनगणना क्रमांक सीएम-197 आवंटित कर अभिलेखों में दर्ज किया गया।

जनगणना प्रक्रिया में महत्वपूर्ण कदम

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

प्रशासन के अनुसार प्रत्येक भवन और आवासीय इकाई की सटीक पहचान सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे भविष्य में जनसंख्या आंकड़ों का सुव्यवस्थित संकलन और विश्लेषण किया जा सकेगा।

इस अवसर पर लखनऊ निदेशालय के जनगणना प्रभारी जे.पी. यादव, नगर पालिका परिषद बिजनौर के अधिशासी अधिकारी विकास कुमार, कलेक्ट्रेट के जनगणना सहायक मुकेश कुमार, डॉ. आकाश कुमार अग्रवाल, अमित कुमार तथा राजीव समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी की अपील

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक किसी भी प्रकार के भ्रम में न आएं और जनगणना कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जनगणना से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि राष्ट्रहित का यह महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Share This Article
Leave a comment