जनगणना को लेकर हुए मामूली विवाद में चली गोली, व्यक्ति घायल

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A person was injured after being shot during a minor dispute related to the census. IMAGE CREDIT TO POLICE

मुरादनगर (शिखर समाचार)। जलालपुर रोड स्थित आदर्श कॉलोनी में शनिवार सुबह जनगणना को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसी द्वारा गोली चलाने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जनगणना के दौरान शुरू हुआ विवाद

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

जानकारी के अनुसार आदर्श कॉलोनी निवासी वीरेंद्र त्यागी (55) को उनके पड़ोसी रामपाल चौधरी ने गोली मार दी। बताया गया है कि शनिवार सुबह जनगणना टीम कॉलोनी में लोगों का विवरण एकत्र करने पहुंची थी। इसी दौरान वीरेंद्र त्यागी ने जनगणना कर्मियों को पड़ोसी का पता बता दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि रामपाल चौधरी ने गुस्से में आकर वीरेंद्र त्यागी पर गोली चला दी।

घायल अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी रामपाल चौधरी को हिरासत में ले लिया। एसीपी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने जनगणना कर्मियों को घर तक लाने की बात को लेकर नाराजगी जताई है। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है तथा घटना में प्रयुक्त हथियार को भी कब्जे में लेने की कार्रवाई की जा रही है।

इलाके में दहशत, पुलिस सतर्क

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरत रही है।

Share This Article
Leave a comment