बराला में विद्युत टीम पर हमला, गाड़ी के शीशे तोड़े

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
“Attack on an electricity department team in Barala; vehicle windows were broken.” IMAGE CREDIT TO REPORTER

कैराना/शामली (शिखर समाचार)। गांव बराला में बिजली चोरी की शिकायत पर जांच करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले में एसडीओ की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए, जबकि विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने किसी तरह मौके से निकलकर अपनी जान बचाई। मामले में पुलिस ने 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिजली चोरी की जांच के दौरान पकड़ा गया मामला

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे उपखंड अधिकारी अमित कुमार, जेई नीतीश, जेई प्रदीप तथा लाइनमैन सागर, आजम और सतेंद्र गांव बराला में बिजली चोरी की रोकथाम को लेकर चेकिंग अभियान चला रहे थे। विभाग को गांव में लगातार बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। जांच के दौरान टीम को मतलूब के घर बिजली चोरी पकड़ी गई।

टीम पर हमला और सरकारी कार्य में बाधा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

आरोप है कि कार्रवाई के दौरान एक दर्जन से अधिक लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। ग्रामीणों ने टीम को घेरकर सरकारी कार्य में बाधा डाली, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की तथा सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। ईंट-पत्थर फेंककर एसडीओ की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए गए।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

घटना के बाद विभागीय टीम ने किसी तरह मौके से निकलकर उच्चाधिकारियों को सूचना दी। विद्युत विभाग की तहरीर पर पुलिस ने कादिर, आरिफ व उसका भाई, खान व उसका भाई, नाजिम, शादीन तथा 10–15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article
Leave a comment