गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना विजयनगर पुलिस ने ऑटो चोरी करने वाले 1 अभियुक्त आसिफ को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का 1 ऑटो बरामद किया।
चोरी के मामले में दर्ज हुआ था मुकदमा
थाना अध्यक्ष विजयनगर धर्मपाल ने बताया कि बीती 13 मई 2026 को थाना विजयनगर पर अली मोहम्मद ने ऑटो चोरी होने का मुकदमा दर्ज करवाया था। घटना का खुलासा करने के लिए टीमों का गठन किया गया।
चेकिंग के दौरान आरोपी गिरफ्तार
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
पुलिस ने चेकिंग के दौरान संतोष मेडिकल की सर्विस रोड से आसिफ को चोरी के ऑटो के साथ गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आसिफ के खिलाफ 3 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और उसके खिलाफ ऑटो चोरी के अभियोग में कार्रवाई की जा रही है।
रैकी कर देता था वारदात को अंजाम
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ऑटो और ई-रिक्शा की पहले रैकी करता था। मौका मिलते ही वह ऑटो और ई-रिक्शा चोरी कर लेता था। उसने कुछ दिन पूर्व प्रताप विहार से भी 1 ऑटो चोरी किया था।
