वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना पर मंथन, सड़कों के चौड़ीकरण और निर्माण कार्यों को मिलेगी गति

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Deliberations were held on the action plan for the financial year 2026–27, with road widening and construction works set to gain momentum. IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

हापुड़ (शिखर समाचार)।

कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को लोक निर्माण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में कराए जाने वाले विकास कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधायक हापुड़ विजयपाल आढ़ती, विधायक धौलाना धर्मेश तोमर एवं जिलाधिकारी कविता मीना ने संयुक्त रूप से की। बैठक में जनपद की सड़कों के चौड़ीकरण, नई सड़कों के निर्माण तथा प्रांतीय मार्गों के नव निर्माण सहित विभिन्न विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

सड़क विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने जनपद की जर्जर एवं क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। साथ ही सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक स्थानों पर संकेतक बोर्ड, चेतावनी चिन्ह एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

विधायकों ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क व्यवस्था विकास की आधारशिला है, इसलिए निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन मार्गों पर आवागमन अधिक है, वहां शीघ्र कार्य योजना बनाकर निर्माण प्रक्रिया प्रारंभ की जाए।

कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

जिलाधिकारी कविता मीना ने बैठक में कहा कि सांसद निधि एवं विधायक निधि से प्रस्तावित सभी विकास कार्यों की कार्ययोजना समय से तैयार कर जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद में होने वाले प्रत्येक निर्माण कार्य की जानकारी संबंधित जनप्रतिनिधियों को समय-समय पर दी जाए, ताकि कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे और विकास योजनाओं का लाभ जनता तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।

बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों सहित संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विभिन्न प्रस्तावित परियोजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष में सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को गति देने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment