नगीना/बिजनौर। (शिखर समाचार) नगर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बैंड बाजों, ढोल नगाड़ों और आकर्षक झांकियों के साथ नगर के मुख्य मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में सर्व समाज और क्षत्रिय समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन और विचार गोष्ठी
शनिवार सुबह 9 बजे बिजलीघर के पास स्थित महाराणा प्रताप चौक पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन किया गया। इसके बाद श्री रामलीला बाग (टाटा मोटर्स शॉप के पास) में विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के जीवन, राष्ट्रप्रेम, शौर्य और स्वाभिमान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
भव्य शोभायात्रा का नगर में हुआ शुभारंभ
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
विचार गोष्ठी के बाद श्री रामलीला ग्राउंड से भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। आकर्षक झांकियों और देशभक्ति धुनों से सजी यह शोभायात्रा मोहल्ला विश्नोई सराय सहित नगर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
प्रमुख गणमान्य लोग रहे मौजूद, शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कार्यक्रम
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
दोपहर में शोभायात्रा हिंदू इंटर कॉलेज परिसर पहुंचकर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, राजपूत संघ के युवा जिलाध्यक्ष रितिक चौहान, देव चौधरी, सतीश चौहान, सुधीर राणा, तेजवीर सिंह, संदीप राठौर, अंकुर राणा और सुशील चौहान सहित नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
