जिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ, पहले दिन 8 मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
The District Basketball Championship was inaugurated with grandeur, and on the first day, players showcased their skills in 8 matches. IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

गाजियाबाद (शिखर समाचार)।

जिला बास्केटबॉल संघ गाजियाबाद के तत्वावधान में सोमवार को जनपद स्तरीय बालक एवं बालिका वर्ग की जिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ इंदिरापुरम स्थित जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल तथा सेंट टेरेसा स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल परिसर में संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता 4 मई से आगामी दिनों तक आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

भव्य उद्घाटन एवं अतिथियों की उपस्थिति

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल संघ के सचिव दलीप सिंह रहे। कार्यक्रम में जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष के. के. गौड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनीत दीवान, सदस्य प्रशांत शर्मा, सलीम खान तथा कमलकांत त्यागी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में सेठ आनंदराम जयपुरिया विद्यालय के खेल निदेशक डॉ. पुरी राजन भी समारोह में शामिल हुए और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।

पहले दिन 8 मुकाबलों का आयोजन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

प्रतियोगिता के पहले दिन कुल 8 मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

बालक वर्ग में न्यू एरा स्कूल ने सेंट जेवियर्स हाई स्कूल को 30-06 से हराया, जबकि भागीरथ पब्लिक स्कूल ने एस. जी. पब्लिक स्कूल को 26-04 से पराजित किया।

बालिका वर्ग में चिल्ला पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद ने एस. जी. पब्लिक स्कूल को 11-02 से हराया। अगनेल स्कूल, वैशाली ने सेंट जेवियर्स हाई स्कूल को 27-23 से हराकर जीत दर्ज की। वहीं डीपीएस गाजियाबाद, वसुंधरा ने नेहरू वर्ल्ड स्कूल को 21-05 से मात दी।

प्रतिभा को मंच देने का उद्देश्य

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

आयोजकों के अनुसार इस प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना है। आगामी मुकाबलों में और अधिक रोमांच देखने को मिलेगा, जिसमें जिले के उभरते खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Share This Article
Leave a comment