गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़ (शिखर समाचार)। गंगा एक्सप्रेसवे के 29 अप्रैल को होने वाले लोकार्पण को लेकर जनपद हापुड़ में प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्घाटन किया जाएगा, जिसके मद्देनजर जिले में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
भैना सदरपुर इंटरचेंज पर तैयारियां तेज
गढ़मुक्तेश्वर तहसील के स्याना मार्ग स्थित भैना सदरपुर इंटरचेंज पर व्यापक स्तर पर साफ-सफाई कराई जा रही है और एक विशाल विशेष पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। जिलाधिकारी कविता मीणा ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सीधा प्रसारण और जनसभा की व्यवस्था
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
प्रधानमंत्री का मुख्य कार्यक्रम हरदोई में प्रस्तावित है, लेकिन गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़े विभिन्न जनपदों में बड़ी स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाने की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के भैना सदरपुर इंटरचेंज पर भी कार्यक्रम निर्धारित किया गया है, जहां बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने की संभावना है।
अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा, अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार, उपजिलाधिकारी श्रीराम यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। प्रशासन का लक्ष्य है कि कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाए।
