आरव शर्मा
गाजियाबाद (शिखर समाचार)। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप संचालित वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना को आवंटियों का सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है। प्राधिकरण के अनुसार, योजना के प्रति उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब तक लगभग 300 आवंटियों ने आवेदन कर अपने बकाया देयों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
ओटीएस योजना से आवंटियों को मिल रही राहत
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
यह विशेष ओटीएस योजना उन आवंटियों के लिए एक स्वर्णिम अवसर है, जिन पर भूखंड या आवास की किस्तें, ब्याज एवं दंड शुल्क जैसे विभिन्न मदों में बकाया लंबित है। इस योजना के अंतर्गत आवंटियों को अधिभार एवं दंड में भारी छूट प्रदान की जा रही है। एकमुश्त भुगतान से उन्हें आर्थिक राहत मिल रही है और संपत्तियों का नियमितीकरण भी सुनिश्चित हो रहा है।
17 जुलाई तक आवेदन का अवसर
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि यह योजना 18 अप्रैल से 17 जुलाई तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि में आवेदन करने वाले आवंटी वित्तीय रियायतों के साथ भविष्य की ब्याज वृद्धि और दंडात्मक कार्रवाई से भी बच सकेंगे।
प्राधिकरण ने शेष आवंटियों से अपील की है कि वे समयसीमा के भीतर आवेदन करें, अन्यथा योजना समाप्त होने के बाद बकाया न चुकाने पर आवंटन निरस्त करने और वसूली जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
