मोदीनगर (शिखर समाचार)
गिन्नी देवी मोदी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग की ओर से छात्राओं के लिए एक शैक्षणिक यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में बीकॉम प्रथम वर्ष सेमेस्टर की उन छात्राओं को शामिल किया गया, जिन्होंने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अच्छे अंक प्राप्त किए थे।
उत्कृष्ट छात्राओं के लिए प्रेरणादायक पहल
कॉलेज की प्राचार्य पूनम शर्मा ने बताया कि वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सारिका गर्ग के निर्देशन में यह दो दिवसीय शैक्षणिक यात्रा आयोजित की गई। यात्रा के दौरान शिक्षिका रितिका गोस्वामी और कनक शर्मा भी छात्राओं के साथ मौजूद रहीं।
डॉ. सारिका गर्ग ने जानकारी दी कि इस यात्रा का उद्देश्य छात्राओं को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें भविष्य में भी कड़ी मेहनत कर विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना था। यह शैक्षणिक यात्रा ऋषिकेश और हरिद्वार जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थलों पर आयोजित की गई, जिसमें कुल 17 छात्राओं ने सहभागिता की।
छात्राओं के समग्र विकास पर जोर
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
प्राचार्य के अनुसार भ्रमण के दौरान छात्राओं ने न केवल शैक्षणिक ज्ञान अर्जित किया, बल्कि आपसी सहयोग, अनुशासन और टीम भावना का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर ने छात्राओं के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
