होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम व एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
Home Guard recruitment exam: administration on alert; DM and SSP conducted a surprise inspection. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

सहारनपुर (शिखर समाचार)। सहारनपुर जनपद में 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स भर्ती की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।

परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों की निगरानी व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, प्रवेश द्वारों पर सघन जांच व्यवस्था तथा प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को विस्तार से परखा। उन्होंने सभी केंद्रों पर पेयजल सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निष्पक्ष परीक्षा पर प्रशासन का फोकस

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के शांतिपूर्ण और सुरक्षित संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment