नोएडा प्राधिकरण का बड़ा फैसला: 4800 कर्मियों को मिलेगा 5 लाख तक का मेडिकल कवर, आज हुआ एमओयू

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
**Big decision by the Noida Authority:** Around 4,800 employees will receive medical coverage of up to ₹5 lakh. A Memorandum of Understanding (MoU) was signed today. IMAGE CREDIT TO AUTHORITY

आरव शर्मा
नोएडा (शिखर समाचार)।
नोएडा प्राधिकरण ने अपने 4800 श्रमशक्ति आपूर्तित कर्मियों के लिए एक बड़ा और राहत भरा कदम उठाया है। इन कर्मियों को अब मेडिकल इंश्योरेंस की सुरक्षा मिलेगी, जिसके लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जनरल इंश्योरेंस कंपनी को अधिकृत किया गया है। 23 अप्रैल 2026 को नोएडा प्राधिकरण और बीमा कंपनी के बीच औपचारिक रूप से एमओयू पर हस्ताक्षर कर दिए गए हैं।

ईएसआई से बाहर हुए कर्मियों को मिली बड़ी राहत

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

बता दें कि पूर्व में ईएसआई विभाग द्वारा मेडिकल सुविधा के लिए निर्धारित 21000 रुपये की वेतन सीमा के कारण प्राधिकरण के तमाम कर्मी ईएसआई सुविधा के दायरे से बाहर हो गए थे। इसके बाद से ही ये कर्मी लगातार मेडिकल सुविधा बहाल करने की मांग कर रहे थे, जिस पर अब प्राधिकरण ने मुहर लगा दी है।

योजना की खास बातें

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

बीमा कवर: इस सुविधा के तहत कर्मी और उनके 5 आश्रितों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक का मेडिकल लाभ मिलेगा।

तुरंत इलाज: एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी द्वारा इंश्योरेंस के पहले दिन से ही इलाज की सुविधा दी जाएगी।

गंभीर बीमारियां: इसमें गंभीर बीमारियों का इलाज भी सम्मिलित है और नोएडा व दिल्ली के अधिकांश बड़े अस्पताल इस पॉलिसी के दायरे में होंगे।

प्राधिकरण का खर्च: प्राधिकरण द्वारा प्रति कर्मी 10,000 रुपये सालाना प्रीमियम का भुगतान किया जाएगा।

यह ऐतिहासिक निर्णय प्राधिकरण की 215वीं बोर्ड बैठक (दिनांक 26.10.2024) में लिया गया था, जिसे अब आधिकारिक तौर पर लागू कर दिया गया है।

Share This Article
Leave a comment