गाजियाबाद (शिखर समाचार)।
दिल्ली से सटे महानगर गाजियाबाद को अपराध मुक्त बनाने में पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ जुटे हुए है। पुलिसिंग, अभियान, पोर्टल व अन्य बिंदुओं पर पुलिस आयुक्त ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने गाजियाबाद में संचालित सभी अभियान से संबंधित विस्तृत जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
महिला सुरक्षा पर विशेष जोर
महिला संबंधित अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए उस पर अंकुश लगाने के आदेश दिए गए। महिलाओं की सुरक्षा के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाते हुए उन्हें जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान मिशन शक्ति अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की गई। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि थानों व पुलिस कार्यालय पर आने वाली महिला फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए, ताकि उन्हें बार-बार थाने के चक्कर न लगाने पड़ें।
अपराध नियंत्रण के लिए तकनीक और अभियान
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
पुलिस आयुक्त ने यक्ष ऐप पर मजबूती से कार्य करने के निर्देश दिए, जिससे अपराधियों की पहचान कर उनकी मॉनिटरिंग की जा सके। ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर पूर्ण रोक लगाने के आदेश दिए गए। साथ ही सीसीएमएस पोर्टल पर की जा रही कार्यवाही की समीक्षा करते हुए इसे और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
थानों की व्यवस्था और बीट प्रणाली पर फोकस
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
थानों पर मौजूद माल का कोर्ट से आदेश मिलने के बाद गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा बीट प्रणाली को और मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा गया कि इससे आमजन का पुलिस पर विश्वास बढ़ेगा और लोग सहयोग के लिए आगे आएंगे।
