कांधला के बीपीएन जूनियर हाई स्कूल पहुंचे अभिनेता राहुल रॉय, बच्चों के साथ बिताया समय

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Actor Rahul Roy visited BPN Junior High School in Kandhla and spent time with the students. IMAGE CREDIT TO स्कूल

शामली (शिखर समाचार)। राहुल रॉय ने मंगलवार को कांधला स्थित बीपीएन जूनियर हाई स्कूल का दौरा किया, जहां विद्यार्थियों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया, उनसे संवाद किया और उनकी रचनात्मक गतिविधियों को भी ध्यानपूर्वक देखा। विद्यालय के बच्चों ने अपने हाथों से बनाए गए कार्ड भेंट कर उनका स्वागत किया तथा पुष्प अर्पित कर सम्मान जताया।

विद्यार्थियों से संवाद और प्रतिभा की सराहना

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

जनपद के एक दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे राहुल रॉय ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि छोटे कस्बों में भी बच्चों में कड़ी मेहनत, लगन और हुनर की कोई कमी नहीं है, जो देश के भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने बच्चों को निरंतर प्रयास करते रहने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय प्रबंधन ने किया स्वागत और कराया भ्रमण

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

विद्यालय की संचालन समिति की अध्यक्षा अलका चौहान, जनेश्वर चौहान और प्रबंधक श्वेता चौहान ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। प्रधानाचार्या शमा प्रवीण ने अभिनेता को विद्यालय परिसर का भ्रमण कराया और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कस्बाई क्षेत्र में स्थित होने के बावजूद विद्यालय विद्यार्थियों को आधुनिक और उन्नत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

गणमान्य लोग रहे मौजूद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

इस मौके पर कुशांक चौहान, पराग जैन, अजय जैन, अमन मिर्जा, विपिन चौहान, अजय चौहान, गोपाल चौहान, राहुल चौहान, आजम चौहान, विनोद कश्यप, विकास सैनी और विशाल सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment