शादी से इनकार पर सनकी प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर हत्या

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A crazy lover stabbed a young woman to death after she refused to marry him. IMAGE CREDIT TO REPORTER

बिजनौर (शिखर समाचार)। थाना शहर कोतवाली क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी में मंगलवार को प्रेम प्रसंग के चलते एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई। एक शादीशुदा युवक ने शादी से इनकार करने पर अपनी प्रेमिका की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार काशीराम कॉलोनी निवासी कशिश का प्रेम प्रसंग दूसरे समुदाय के राहुल नामक युवक के साथ चल रहा था, जो पहले से विवाहित है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को कशिश की मां किसी कार्य से घर से बाहर गई हुई थी। इसी दौरान राहुल वहां पहुंच गया और कशिश पर शादी करने का दबाव बनाने लगा।

कशिश द्वारा उसके शादीशुदा होने के चलते विवाह से इनकार

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ncr-ghaziabad-news-yamuna-river-rise-threatens-loni-villages-and-crops-submerged-24019250.html

कशिश द्वारा उसके शादीशुदा होने के चलते विवाह से इनकार करने पर राहुल आपा खो बैठा। गुस्से में आकर उसने पास में रखे चाकू से कशिश पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल कशिश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और अफरा तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले में कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment