गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के गोल चक्कर पर मंगलवार सुबह मार्केट में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे मौके पर भगदड़ का माहौल बन गया। धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया।
मार्केट में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
सुबह करीब 11 बजे फायर स्टेशन कोतवाली को सूचना मिली कि क्रॉसिंग रिपब्लिक गोल चक्कर के पास दुकानों में आग लगी है। मौके पर पहुंची फायर टीम ने देखा कि करीब 20 अस्थायी टीन शेड वाली दुकानों में आग तेजी से फैल चुकी थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वैशाली, साहिबाबाद और गौतमबुद्धनगर समेत अन्य फायर स्टेशनों से भी टैंकर बुलाए गए। फायर सर्विस यूनिट ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
सोसायटी के 20वें फ्लोर पर भी लगी आग
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
इसी दौरान सूचना मिली कि पास स्थित अजनारा जैनएक्स सोसायटी के 20वें तल पर एक फ्लैट में भी आग लग गई है। फ्लैट नंबर M-2006 (अरुणोदय वर्मा) में एक कमरे में आग लगी थी। फायर टीम तुरंत वहां पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में कमरे में रखे तीन एसी, दो मेज, एक एलईडी टीवी और दीवार को नुकसान पहुंचा।
फायर टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
करीब 6 फायर टेंडर, 5 वाटर बाउजर और एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से आग को पूरी तरह बुझाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर विभाग की त्वरित कार्रवाई से पास की अन्य दुकानें, मॉडल वाइन शॉप और आईजीएल सीएनजी पंप को भी सुरक्षित बचा लिया गया।
