मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने स्कूल चलो अभियान के तहत पीएम कंपोजिट विद्यालय का किया शुभारंभ

Rashtriya Shikhar
2 Min Read

मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से पढ़ाई से वंचित बच्चों के लिए एक सराहनीय पहल देखने को मिली। उनके प्रयासों से बच्चों के मोहल्ले में ही अस्थायी पीएम कंपोजिट विद्यालय की स्थापना की गई, जिससे अब झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चे भी शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे।

रुड़की रोड स्थित थाना सिविल लाइन क्षेत्र

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

रुड़की रोड स्थित थाना सिविल लाइन क्षेत्र के जनकपुरी इलाके में मंत्री कपिल देव अग्रवाल स्वयं अधिकारियों के साथ पहुंचे और वहां रहने वाले बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। इस दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। मंत्री ने न केवल बच्चों को पढ़ाई के महत्व के बारे में जागरूक किया, बल्कि मौके पर ही उनके लिए अस्थायी विद्यालय की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई।
विद्यालय के शुभारंभ अवसर पर बच्चों का नामांकन किया गया और साथ ही उन्हें कॉपियां, किताबें, बस्ते, स्कूली ड्रेस और अन्य आवश्यक स्टेशनरी सामग्री भी वितरित की गई। शिक्षा सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनमें पढ़ाई के प्रति उत्साह देखने को मिला।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल के दिशा-निर्देशन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

मंत्री कपिल देव अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में बेसिक शिक्षा विभाग की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए पूरे कार्यक्रम को सफल बनाया। यह पहल न केवल शिक्षा के प्रसार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज के उन वर्गों के लिए भी प्रेरणादायक है जो अब तक शिक्षा से वंचित रहे हैं।
इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में व्यापक प्रशंसा की जा रही है और लोग इसे बच्चों के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास मान रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment