नई दिल्ली (शिखर समाचार)। माय एसोसिएशन द्वारा मानसरोवर पार्क स्थित कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस एवं बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लेकर एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
बाबा साहब को श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का संकल्प
कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके जीवन, विचारों और सामाजिक न्याय के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस के अवसर पर समाज के गौरवशाली इतिहास और योगदान पर भी प्रकाश डाला गया।
समाज को जोड़ते हैं ऐसे आयोजन
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
एसोसिएशन के प्रधान योगेंद्र ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और नई पीढ़ी को महान व्यक्तित्वों के विचारों से प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए समाज में शिक्षा, एकता और जागरूकता को बढ़ावा देने की अपील की।
गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक अजय शर्मा (अज्जी), वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग गुप्ता, उपाध्यक्ष सुंदर नेगी, महासचिव नागेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष ऋषभ राज जैन, महिला उपाध्यक्ष नीतू कांगड़ा एवं सलाहकार विनोद कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अंत में उपस्थित सभी लोगों ने सामाजिक एकता, भाईचारे और संविधान के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन आपसी संवाद और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
