हापुड़ (शिखर समाचार)। नेशनल हाईवे 9 पर एक युवक द्वारा कार की छत से अर्धनग्न होकर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने संबंधित वाहन का 21,500 रुपये का चालान काटा है।
हाईवे पर खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल
जानकारी के अनुसार अंबेडकर जयंती के दौरान एक युवक तेज रफ्तार कार चलाते हुए छत की खिड़की खोलकर स्टंट कर रहा था। यह पूरी घटना वीडियो में कैद हो गई, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई।
पुलिस की कार्रवाई और चालान
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
मामले पर कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस ने वाहन का चालान किया। टीआई नरेश कुमार ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन और जान जोखिम में डालने के मामले में यह कार्रवाई की गई है।
पुलिस की अपील
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/dr-vineet-utpals-book-on-social-media/
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के खतरनाक स्टंट से बचें, क्योंकि यह न केवल जानलेवा हो सकता है बल्कि कानूनन दंडनीय भी है।
