गांजा तस्कर दबोचा, 1.21 किग्रा गांजा बरामद

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Cannabis smuggler arrested; 1.21 kg of cannabis seized IMAGE CREDIT TO POLICE

हापुड़ (शिखर समाचार)।
थाना हाफिजपुर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान ब्रजनाथपुर शुगर मिल मार्ग से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 1.21 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

गश्त के दौरान मिली मुखबिर की सूचना

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

थाना देहात प्रभारी प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति प्लास्टिक के थैले में गांजा लेकर ब्रजनाथपुर शुगर मिल मार्ग पर खड़ा है और उसे बेचने की फिराक में है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।

1.21 किलोग्राम गांजा बरामद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 1.21 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शराफत उर्फ इमरान निवासी मोहल्ला कोटला मेवातियान, कोतवाली नगर क्षेत्र बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह गांजा बेचकर अपना जीवन यापन करता है।

नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/dr-vineet-utpals-book-on-social-media/

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। साथ ही पुलिस अब आरोपी से जुड़े अन्य तस्करों और नेटवर्क की तलाश में जुटी हुई है, ताकि इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।

Share This Article
Leave a comment