लखनऊ में प्रतिभा सम्मान समारोह, 251 प्रतिभाओं को मिला सम्मान

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Talent felicitation ceremony held in Lucknow; 251 achievers honored. IMAGE CREDIT TO आदेश फौजी

लखनऊ (शिखर समाचार)।
राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ एवं मेरी आवाज़ सुनो फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पंडित आरडी शर्मा के सानिध्य में उर्दू अकादमी सभागार, गोमती नगर लखनऊ में एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, साहित्य, समाजसेवा, कला, चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाली 251 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रहे मुख्य अतिथि

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ncr-ghaziabad-news-yamuna-river-rise-threatens-loni-villages-and-crops-submerged-24019250.html

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर सुषमा खर्कवाल उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मोर्या ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अतिरिक्त अपराध अन्वेषण विभाग के आयुक्त डॉ. अखिलेश निगम (भारतीय पुलिस सेवा) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

समारोह में शिक्षा, साहित्य, समाजसेवा, कला, चिकित्सा और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 251 प्रतिभाओं को मंच पर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने समाज में उनके योगदान की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया और उपस्थित लोगों को समाजहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

आयोजन और संचालन की रही विशेष भूमिका

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/police-commissioner-inspects-mission-shakti/

समारोह का प्रभावी एवं सुसंगठित संचालन कार्यक्रम के आयोजक एवं संयोजक, भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव पंडित आदेश फौजी द्वारा किया गया।

गणमान्य लोगों की उपस्थिति से बढ़ी गरिमा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

इस अवसर पर अधिवक्ता गौरव तिवारी, प्रदीप शर्मा, दीपक शर्मा, योगेश गोस्वामी, कवियत्री वंदना, रूचि, छाया, डॉ. रीना शर्मा, डॉ. रेनू शरण, माधुरी शर्मा, ममता, आशा त्रिपाठी, डॉ. राधा बिष्ट, खुर्शीद अहमद, सुषमा भारती सिंह, मोहित सूद, राजकुमार चड्ढा, रामानंद, प्रियांशु सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उनका सम्मान करना तथा अन्य लोगों को भी समाजहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करना रहा। पूरे सभागार में उत्साह और गौरव का वातावरण देखने को मिला।

Share This Article
Leave a comment