मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विधायक मदन भैया ने की मुलाकात, विकास प्रस्तावों पर हुई चर्चा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read

खतौली/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से खतौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक मदन भैया ने मुलाकात कर क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और आवश्यकताओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया तथा विकास कार्यों को शीघ्र स्वीकृति देने का अनुरोध किया।

विकास प्रस्तावों में बुनियादी सुविधाओं पर जोर

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ncr-ghaziabad-news-yamuna-river-rise-threatens-loni-villages-and-crops-submerged-24019250.html

विधायक द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों में सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में संतुलित विकास सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर योजनाएं तैयार की गई हैं, जिससे हर वर्ग तक सुविधाओं का लाभ पहुंच सके।

मदन भैया ने यह भी बताया कि वह लगातार क्षेत्र के विकास कार्यों की निगरानी कर रहे हैं और आम जनता से सीधा संवाद बनाए रखते हैं। प्रत्येक शनिवार और रविवार को खतौली जीटी रोड स्थित उनके कार्यालय पर जनसुनवाई आयोजित की जाती है, जहां बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं। इन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए जाते हैं।

क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-sewer-accident-ceo-takes-strict-action/

विधायक ने कहा कि वह क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनने का प्रयास करते हैं और जरूरतमंदों की हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहते हैं।

मुख्यमंत्री से हुई यह मुलाकात खतौली विधानसभा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रस्तावों को स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और जनता को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा।

Share This Article
Leave a comment