नामित पार्षदों ने नगर आयुक्त से क्षेत्र में विकास कार्य करने का रखा प्रस्ताव

Rashtriya Shikhar
2 Min Read

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर निगम मुख्यालय पर नामित पार्षदों ने नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक से मुलाकात की। इस बैठक में शहर के विकास कार्यों और आंतरिक वार्डों में सफाई व अन्य गतिविधियों की मॉनिटरिंग बढ़ाने पर चर्चा हुई।

नगर आयुक्त के सुझाव और दिशा-निर्देश

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

नगर आयुक्त ने सभी नामित पार्षदों को शुभकामनाएं दी और निर्माण विभाग तथा जलकल विभाग के कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग बढ़ाने के लिए विशेष सुझाव दिए। उन्होंने अधिकारियों और पार्षदों से संयुक्त रूप से योजना बनाने और शहर हित में काम करने का निर्देश दिया।

नामित पार्षदों की भागीदारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

बैठक में नामित पार्षद अंकुश अरोड़ा, प्रदीप चौधरी, सुमन सिंह, सुनील यादव, परमजीत सिंह, संजय रावत, श्याम शर्मा सहित अन्य पार्षद उपस्थित रहे। सभी ने अपना परिचय देते हुए जनहित के लिए किए गए कार्यों की जानकारी नगर आयुक्त को दी। नगर आयुक्त ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम में कुल 100 माननीय पार्षदों के साथ 10 नामित पार्षद भी शहर के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। आंतरिक वार्डों में नामित पार्षदों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी को प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए गए।

Share This Article
Leave a comment