जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ‘विकसित उत्तर प्रदेश @2047’ के तहत चयनित सुझावों के प्रभावी क्रियान्वयन पर समीक्षा बैठक

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Review meeting chaired by the District Magistrate on the effective implementation of selected suggestions under ‘Viksit Uttar Pradesh @2047' IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। विकसित उत्तर प्रदेश समर्थ उत्तर प्रदेश @2047 अभियान के अंतर्गत जनपद गौतमबुद्धनगर में चयनित तीन सर्वश्रेष्ठ सुझावों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के लिए जिन तीन प्रमुख क्षेत्रों के सुझावों को अनुमोदन मिला है, उनमें शामिल हैं:

  1. सांस्कृतिक पर्यटन एवं सेवा आदान-प्रदान कार्यक्रम
  2. सूचना प्रौद्योगिकी एवं उभरती प्रौद्योगिकी (सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी)
  3. आधारभूत संरचना विकास (परिवहन, नागरिक उड्डयन, लोक निर्माण एवं ऊर्जा)

उन्होंने कहा कि यदि इन क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए तो यह प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सांस्कृतिक पर्यटन एवं सेवा आदान-प्रदान कार्यक्रम की पहल

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

जिलाधिकारी ने इस योजना के तहत अभिनव पहल शुरू करने के निर्देश दिए। इसमें देशी और विदेशी पर्यटक पर्यटन के साथ-साथ सामाजिक सेवा गतिविधियों में भी भाग लेंगे। पर्यटक अपने भ्रमण के दौरान एक दिन समाजसेवा के लिए समर्पित कर सकते हैं, जिसमें बच्चों को शिक्षा देना, अनाथालय एवं वृद्धाश्रम में सहयोग, ऐतिहासिक स्थलों की स्वच्छता, स्थानीय कारीगरों की मदद और वृक्षारोपण जैसी गतिविधियां शामिल होंगी।

ऑनलाइन मंच के माध्यम से जिम्मेदार पर्यटन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-sewer-accident-ceo-takes-strict-action/

योजना के प्रभावी संचालन के लिए “सर्व एंड सी इंडिया” नामक ऑनलाइन मंच विकसित किया जाएगा। इसके माध्यम से पर्यटक अपने भ्रमण स्थल के अनुसार सामाजिक या सांस्कृतिक गतिविधियों का चयन कर सकेंगे। स्थानीय गैर सरकारी संगठनों और सांस्कृतिक संस्थाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, जिससे पर्यटकों को उचित मार्गदर्शन मिलेगा।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक सुझाव के लिए विस्तृत, व्यावहारिक और परिणामोन्मुख कार्ययोजना तैयार की जाए और समयबद्ध ढंग से उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में अपर जिला अधिकारी (न्यायिक) प्रियंका, अपर जिला अधिकारी (भू अर्जन) बच्चू सिंह, जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार, जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश रावत, ओएसडी ग्रेटर नोएडा एन. के. सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment