मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, साथी सहित गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
An accused criminal carrying a reward of ₹25,000 was injured in an encounter and arrested along with his accomplice. IMAGE CREDIT TO POLICE

मोदीनगर (शिखर समाचार)। कोतवाली पुलिस ने बीती रात एक साहसिक कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अवैध देशी तमंचा, कार और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

गुप्त सूचना पर हुई घेराबंदी

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ncr-ghaziabad-news-yamuna-river-rise-threatens-loni-villages-and-crops-submerged-24019250.html

पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इनामी बदमाश जलवीर पंडित निवासी गांव दोसा बंजारपुर थाना भोजपुर अपने साथी जतिन शर्मा निवासी कड़कड़डूमा थाना आनंद विहार, दिल्ली के साथ कार से गदाना गांव की ओर से अपने गांव की तरफ जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने क्षेत्र में घेराबंदी कर सतर्कता बढ़ा दी।

मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-sewer-accident-ceo-takes-strict-action/

कुछ देर बाद बिना नंबर की एक संदिग्ध कार पुलिस को आती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन को जंगल के कच्चे रास्ते की ओर मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें जलवीर पंडित के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुराने मामलों में भी था वांछित, गैंगस्टर हमले से जुड़ा मामला

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

सहायक पुलिस आयुक्त भास्कर वर्मा ने बताया कि घायल बदमाश जलवीर पंडित के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगभग एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं और वर्ष 2024 के एक प्रकरण में फरार चलने के कारण उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

उन्होंने यह भी बताया कि 2 अप्रैल की रात राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद में रहने वाले गैंगस्टर राहुल चौधरी उर्फ कालू पर मोदीनगर क्षेत्र के सीकरी कला गांव के पास एक होटल के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थीं, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसका उपचार गाजियाबाद के अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में भी जलवीर पंडित नामजद था, जबकि गिरफ्तार आरोपी जतिन शर्मा इस हमले की साजिश में शामिल बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और अन्य आपराधिक घटनाओं में उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment