रिजल्ट के बहाने छात्रा से अश्लील हरकत, आरोपी प्रिंसिपल गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
Under the pretext of results, the accused principal was arrested for making obscene advances toward a female student. IMAGE CREDIT TO POLICE

हापुड़ (शिखर समाचार)। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एक स्कूल में सातवीं की छात्रा से अश्लील हरकत करने और कपड़े उतारने का प्रयास करने वाले आरोपी प्रिंसिपल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक निजी स्कूल में

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ncr-ghaziabad-news-yamuna-river-rise-threatens-loni-villages-and-crops-submerged-24019250.html

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा शनिवार को अपना रिजल्ट लेने गई थी। आरोप है कि प्रिंसिपल ने उसे ऑफिस में बुलाकर अकेले पाकर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और कपड़े उतारने का प्रयास किया।

छात्रा के विरोध और गिड़गिड़ाने के बावजूद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-sewer-accident-ceo-takes-strict-action/

छात्रा के विरोध और गिड़गिड़ाने के बावजूद आरोपी नहीं माना। किसी तरह वह वहां से भागकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपी प्रिंसिपल राजकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Share This Article
Leave a comment