जेवर (शिखर समाचार)।
कस्बा जहांगीरपुर में रविवार को जन शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत सिटी ब्यूटी पार्लर केंद्र पर प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक धीरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।
बालिकाओं को प्रमाण पत्र वितरण
बीकेयू लोकशक्ति के वरिष्ठ नेता प्रमोद शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम जहांगीरपुर स्थित बीकेयू लोकशक्ति के दीपक चौधरी कार्यालय पर संपन्न हुआ। इस दौरान करीब 60 बालिकाओं को प्रशिक्षण पूरा करने के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
प्रशिक्षण और भविष्य के अवसर
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
संस्थान के निदेशक वीरेन्द्र सिंह और निर्देशक धीरेंद्र सिंह ने लाभार्थियों को प्रशिक्षण के महत्व और उद्यमिता के अवसरों से अवगत कराया। विधायक धीरेन्द्र सिंह ने सभी बालिकाओं को सम्मानित किया, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और प्रशिक्षित बालिकाओं को स्टारबक्स जेवर में कॉफी पिलाने तथा हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
कार्यक्रम में डॉ. विनोद कुमार तेवतिया, चेयरमैन गजेंद्र मीना, ललित जादौन, अरविंद सिंह जादौन, हिमांशु कौशिक, श्रीनिवास मीना, प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा, मूलचंद शर्मा, ललित प्रधान, जोगिंदर प्रधान, लाला प्रधान, राज बहादुर सिंह, राजेंद्र सिंह राणा, भूरी सिंह, नरेंद्र सिंह मीना, हनी वर्मा, कुशलपाल सिंह, चमन प्रधान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
