गैस सिलेंडर पर प्रशासन सख्त : कालाबाजारी रोकने को कमेटी गठित, हेल्पलाइन जारी

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
The administration has taken strict action regarding gas cylinders: a committee has been formed to prevent black marketing, and a helpline has been launched. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हापुड़ (शिखर समाचार)। जिले में रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत और कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। इस दिशा में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है और उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी उपभोक्ता या सामाजिक/धार्मिक आयोजन में गैस की कमी नहीं होने दी जाएगी।

गैस आपूर्ति और कालाबाजारी पर नियंत्रण

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ncr-ghaziabad-news-yamuna-river-rise-threatens-loni-villages-and-crops-submerged-24019250.html

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे युद्ध और आपूर्ति में संभावित दिक्कतों को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह व्यवस्था लागू की है। गठित कमेटी उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेगी।

हेल्पलाइन और शिकायत प्रक्रिया

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा बालियान ने बताया कि फिलहाल जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 01222304834, 01222304835 या 1077 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

शादी, विवाह और धार्मिक आयोजनों के लिए सुविधा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

शादी, विवाह और अन्य सामाजिक/धार्मिक आयोजनों के लिए पहले से सिलेंडर की मांग की जा सकती है। तहसील स्तर पर गठित कमेटी (तहसीलदार, पूर्ति निरीक्षक और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी) संबंधित व्यक्ति को आवश्यक सिलेंडर उपलब्ध कराएगी। उपभोक्ता अपनी तहसील में आवेदन देकर सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a comment