देवबंद/सहारनपुर (शिखर समाचार)।
देवबंद स्थित जिला उपकारागार का जिलाधिकारी मनीष बंसल और एसएसपी अभिनंदन सिंह ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी।
जेल की व्यवस्थाओं और सुरक्षा का जायजा
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बंदियों को मिल रही सुविधाओं और प्रशासनिक इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिए कि सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए।
सतर्कता और निगरानी के निर्देश
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
अधिकारियों ने जेल परिसर में निरंतर सतर्कता बनाए रखने, नियमित जांच अभियान चलाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी और कारागार स्टाफ मौजूद रहे। जेलर सुरेश पाल के अनुसार, अधिकारियों ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया, लेकिन भविष्य में भी उच्च स्तर की सतर्कता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
