जेवर (शिखर समाचार)।
नरेंद्र मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के उद्घाटन के बाद जनता को संबोधित करते हुए एक अनोखा आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने मोबाइल की टॉर्च जलाकर इस ऐतिहासिक पल के सहभागी बनें। प्रधानमंत्री के इतना कहते ही पूरे पंडाल में मौजूद हजारों लोगों ने अपने मोबाइल की टॉर्च ऑन कर हाथ ऊपर उठा दिए, जिससे पूरा क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठा।
जनता की सहभागिता और ऐतिहासिक दृश्य
इस दृश्य को देखते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अब यह समझिए कि इस एयरपोर्ट का उद्घाटन हम सबने मिलकर किया है, जिसके आप सभी गवाह हैं। उनके इस बयान पर जनसमूह में उत्साह और भी बढ़ गया।
जेवर एयरपोर्ट: एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डों में शामिल
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जेवर के लिए यह एक ऐतिहासिक पल है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डों में शामिल होने जा रहा है, जो क्षेत्र के विकास को नई गति देगा। इस दौरान पंडाल मोदी मोदी के नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12:00 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और लगभग 1:05 बजे तक कार्यक्रम चला। इस दौरान विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी भी दी गई और क्षेत्र के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें साझा की गईं।
रोजगार, व्यापार और कनेक्टिविटी के नए अवसर
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे रोजगार, व्यापार और कनेक्टिविटी के नए अवसर खुलेंगे।

