छात्र की गोली मारकर हत्या से भड़का आक्रोश, शव रखकर मुजफ्फरनगर हाईवे पर जाम

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Outrage erupts after a student was shot dead; highway in Muzaffarnagar blocked with the body placed on the road. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

शामली (शिखर समाचार)। गांव तलवा माजरा निवासी 22 वर्षीय छात्र अभि की गोली मारकर हत्या किए जाने से क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। गुरुवार को गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मुजफ्फरनगर हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। इस दौरान परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि घटना के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे उनमें रोष और बढ़ गया। परिजनों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे दोबारा उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबरी क्षेत्र

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबरी क्षेत्र के गांव तलवा माजरा निवासी अभि पुत्र सुनील कुमार कक्षा 12 का छात्र था। बुधवार को गांव गोहरपुर में नवरात्र की सप्तमी के अवसर पर मेले का आयोजन किया गया था। अभि भी अपने गांव से मोटरसाइकिल पर सवार होकर मेला देखने गया था। बताया जाता है कि शाम करीब पांच बजे जब वह मेला देखकर वापस लौट रहा था, तभी गांव गोहरपुर और तलवा माजरा के बीच रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर उसे गोली मार दी।
गोली लगने से गंभीर रूप से घायल अभि को उपचार के लिए मेरठ भेजा गया, जहां देर रात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही छात्र का शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। गम और गुस्से से भरे परिजनों व ग्रामीणों ने गांव के बाहर स्थित शिव मंदिर के निकट शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-sewer-accident-ceo-takes-strict-action/

घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला, क्षेत्राधिकारी नगर जितेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी थानाभवन अमरदीप मौर्य सहित शहर कोतवाली, बाबरी, आदर्श मंडी तथा कैराना कोतवाली सहित कई थानों की पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया और आश्वासन दिया कि मामले में त्वरित कार्रवाई की जाएगी। काफी समझाने बुझाने के बाद परिजन शांत हुए और जाम खोला गया।
अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला ने भरोसा दिलाया कि 48 घंटे के भीतर हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। इस पर परिजनों ने चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा में कार्रवाई नहीं हुई तो वे पुनः सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इस दौरान बाबा श्याम सिंह, कालेन्द्र मलिक, विक्की देशवाल कसेरवा, लवली डायरेक्टर, कालू प्रधान, विनोद प्रधान, सरजीत प्रधान सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment