गाजियाबाद (शिखर समाचार)।
ऑपरेशन प्रहार के तहत गाजियाबाद में मादक पदार्थ की तस्करी और बिक्री को रोकने के लिए पुलिस ने वृहद स्तर पर अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत पुलिस लगातार मादक पदार्थ की तस्करी और बिक्री करने वालों को गिरफ्तार कर रही है। अब तक बड़ी मात्रा में गांजा और चरस की खेप बरामद की जा चुकी है।
छात्रों को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता कार्यक्रम
छात्रों को नशे से दूर रखते हुए जागरूक करने के लिए एबीइएस इंजीनियरिंग कॉलेज में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गाजियाबाद के एडिशनल सीपी राजकरन, डीसीपी सिटी धवल जायसवाल, एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल, थाना अध्यक्ष क्रॉसिंग रिपब्लिक सरिता मलिक सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
ऑपरेशन प्रहार और पुलिस की कार्य रणनीति
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
एडिशनल सीपी राजकरन ने छात्रों को ऑपरेशन प्रहार के बारे में जानकारी दी और उन्हें बताया कि गाजियाबाद में किस तरह पुलिस इस अभियान के तहत कार्रवाई कर रही है। उन्होंने पुलिस की कार्य रणनीति को भी साझा किया और सभी से अपील की कि वे नशे से दूर रहें।
नशे से दूर रहने का संदेश
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
एडिशनल सीपी ने छात्रों से कहा कि नशा करने से उनका भविष्य खतरे में पड़ सकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए मेहनत और लगन से पढ़ाई करें और किसी भी तरह के नशे से दूरी बनाए रखें। यदि उनके आसपास कोई नशा बेचता है या उन्हें नशा करने के लिए उकसाता है, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। किसी भी हालत में नशे से दोस्ती नहीं करनी है।
