पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश घायल, 64 लाख लूट कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
In a police encounter, a criminal carrying a ₹50,000 reward was injured; the main आरोपी in the ₹64 lakh robbery case has been arrested. IMAGE CREDIT TO POLICE

हापुड़/पिलखुवा (शिखर समाचार)।

जनपद के पिलखुवा क्षेत्र में पुलिस और एक शातिर लुटेरे के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ी सफलता हाथ लगी है। 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन है।

चेकिंग के दौरान मुठभेड़, पुलिस पर की फायरिंग

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

पुलिस के अनुसार कोतवाली पिलखुवा पुलिस और स्वाट टीम सिखैड़ा बंबे के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो उसने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। हालात को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए घेराबंदी की। खुद को चारों ओर से घिरता देख बदमाश बाइक छोड़कर भागने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

64 लाख की लूट का आरोपी, 50 हजार का इनामी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

सीओ पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान अकरम निवासी सेक्टर 11, थाना विजयनगर, गाजियाबाद के रूप में हुई है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 31 जनवरी को एनएच-9 पर स्कूटी सवार व्यापारी से 64 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

नकदी, तमंचा और बाइक बरामद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/dr-vineet-utpals-book-on-social-media/

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट की वारदात से जुड़े 75 हजार रुपये नकद, एक तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। गौरतलब है कि आरोपी के खिलाफ हापुड़, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Share This Article
Leave a comment